Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विद्यार्थियों के साथ किया घिनौना खिलवाड़ : विनय गुप्ता
    सिरमौर

    हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विद्यार्थियों के साथ किया घिनौना खिलवाड़ : विनय गुप्ता

    By Himachal VartaNovember 8, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ घिनौना खिलवाड़ किया है जिसकी भरपाई आने वाली पीढ़ियां भी नहीं कर पाएगी। यह आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने लगभग 3 साल के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 1 लाख से अधिक घट चुकी है और लाखों विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों से किनारा कर लिया है। विनय गुप्ता ने कहा कि सरकार की ही एक रिपोर्ट के अनुसार 3 साल पहले सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 8 लाख 9 हजार थी जबकि 2 साल बाद यह संख्या घटकर 7 लाख 5 हजार 342 ही रह गई है। उन्होंने कहा कि  सरकार की ही रिपोर्ट के मुताबिक गत 2 वर्षों के दौरान 57290 लड़कों और 46369 लड़कियों ने  सरकारी स्कूलों की लचर शिक्षा प्रणाली के कारण सरकारी स्कूलों से किनारा कर लिया है। उन्होंने सुक्खू सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि क्या यह शिक्षा सुधार है या फिर नोनीहालों के भविष्य के साथ घिनौना खिलवाड़। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि कांग्रेस सरकार को स्कूलों में सुविधाएं मुहैया करवाने की बजाय स्कूलों में ताला लगाना अधिक आसान लगा और यही कारण है कि उन्होंने गत दो वर्षों के दौरान 1353 स्कूलों पर तालाबंदी कर दी और कुछ स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज कर दिया।  विनय गुप्ता ने कहा कि एक और जहां पिछली भाजपा सरकार ने गांव-गांव में शिक्षा का विस्तार करने के लिए अनेक स्कूल खोले थे वहीं कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही हजारों की संख्या में स्कूलों में ताले लगा दिए और कठिन ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले मासूम बच्चों के भविष्य के साथ घोर अन्याय किया है जिसके लिए समाज कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.