Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»धर्मशाला में 21 दिसंबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज: डीसी
    कांगड़ा

    धर्मशाला में 21 दिसंबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज: डीसी

    By Himachal VartaNovember 10, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाला यह आयोजन 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। कार्निवल में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ साथ मैराथन, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, ड्रोन शो, फैशन शो तथा लोक संस्कृति की छटा बिखरेती विभिन्न राज्यों तथा हिमाचल के कलाकरों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्निवल उत्सव का आगाज बेहतरीन तरीके से किया जाएगा, धर्मशाला के विभिन्न चैराहों तथा प्रमुखों स्थलों को बेहतरीन तरीके से सुसज्जित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसमें एडीसी विनय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न कार्य परियोजनाओं को मंजूरी भी प्रदान की है तथा इसी दिशा में कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन भी सरकार के दिशा निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल में हिमाचली लोक और कलाकारों को महत्व दिया जाएगा और सभी स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इसकी लाईव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी ताकि जो लोग इस कार्यक्रम देखने नहीं आ पाएंगे वे घर बैठे इसका आनन्द ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस कांगड़ा घाटी कार्निवल के आयोजन के लिए सबका सहयोग मिले और यह इवेंट स्मरणीय रहे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम मोहित रत्न, एसीटूडीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.