Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने झनियार गांव में आगजनी से हुए नुकसान का लिया जायज़ा
    कुल्लू

    मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने झनियार गांव में आगजनी से हुए नुकसान का लिया जायज़ा

    By Himachal VartaNovember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    बंजार उपमण्डल की नोहांडा पंचायत के गांव झनियार में सोमवार को हुई भीषण आगजनी की घटना से हुए भारी नुकसान का जायज़ा लेने के लिए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
    मंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से झनियार गांव भेजा है, ताकि प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायज़ा लेकर राहत और पुनर्वास कार्यों को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और तांदी गांव की तर्ज पर झनियार के लोगों को भी उचित सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि इस घटना में 16 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं, जिनमें दो मंदिर और चार गौशालाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य आरंभ कर दिए थे। प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और अंतरिम सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि झनियार एक बहुत पुराना और पारंपरिक वास्तुकला वाला गांव था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे पुराने गांव को संरक्षित रखने के लिए लोगों को अपने घरों का भी बीमा करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार भी आगजनी की घटनाओं को देखते हुए लोगों को बीमे के लिये प्रोत्साहित करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से यह भी आह्वान किया कि वे घर के पास सूखी घास या ज्वलनशील सामग्री एकत्रित न करें, ताकि आगजनी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
    मंत्री ने कहा कि झनियार गांव तक सड़क न होने के कारण राहत पहुंचाने में कठिनाई हुई, जिसके चलते नुकसान भी अधिक हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 में इस क्षेत्र को शामिल किया गया था लेकिन तय मापदंडों के अनुरुप जनसंख्या कम होने से यह क्षेत्र इससे छूट गया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया |
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.