काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंपिंग प्रोग्राम (NNCP) का तीसरा और समापन दिवस प्रेरणादायक सीख और अनुभवों से भरपूर रहा। इस दौरान छात्रों ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) शाहपुर का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न ट्रेड्स और तकनीकी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बच्चों ने आईटीआई में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में जाना और व्यावहारिक शिक्षा की अहमियत को करीब से महसूस किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में डॉ. सुनंदा पठानिया (एसओ, एटीसी शाहपुर) एवं ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर कम प्रधानाचार्य रावमापा शाहपुर ने सभी सहभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
बच्चों और शिक्षकों ने साझा किया कि इन तीन दिनों के नेचर कैंप ने उन्हें न केवल प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाया, बल्कि व्यावसायिक शिक्षा के महत्व से भी अवगत कराया।
सभी ने इस कैंप को एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बताया।
