Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»1.26 करोड़ से बनेगी अम्बोटी कूहल : केवल सिंह पठानिया
    कांगड़ा

    1.26 करोड़ से बनेगी अम्बोटी कूहल : केवल सिंह पठानिया

    By Himachal VartaNovember 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण–2 (जायका) के अंतर्गत 6.75 करोड़ रुपये की राशि से कुल छह परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इनसे क्षेत्र के लगभग 1510 किसान परिवारों की 342.83 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
    यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को कल्याड़ा में 1.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अम्बोटी बहाव सिंचाई कूहल के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।
    विधायक पठानिया ने बताया कि इस कूहल के पूर्ण होने पर 348 किसान परिवारों की 56 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
    उन्होंने कहा कि कूहलें किसानों की भाग्य रेखाएं होती हैं, जो किसानों की उत्पादकता और आर्थिकी को सशक्त बनाती हैं।
    उन्होंने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शाहपुर क्षेत्र के लिए ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत कीं।
    विधायक ने जायका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परियोजनाओं से जुड़े किसानों को एकत्र कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।
    *सड़क और बिजली समस्याओं पर निर्देश*
    स्थानीय लोगों की मांग पर पठानिया ने ओडर हरिजन बस्ती और गरयाल बस्ती तक सड़क निर्माण कार्य में लोक निर्माण विभाग को सहयोगात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कल्याड़ा और बंडी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में बार-बार बाधा पर चिंता जताई तथा विभाग को समस्या का जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
    *किसानों को पौध व बीज वितरित*
    कार्यक्रम के दौरान उपमुख्य सचेतक ने लगभग 350 किसानों को गोभी की पौध, प्याज व गृह वाटिका के बीज भी वितरित किए।
    *अधिकारियों ने दी जानकारी*
    जायका जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. योगिंदर पाल कौशल ने जिला में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों से निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करने का आग्रह किया।
    खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. अंकिता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इसी परियोजना के अंतर्गत आईटीआई शाहपुर में लड़कियों के लिए तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
    इस अवसर पर पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी, सहकारी सभा के सचिव गुलशन कुमार सहित पंचायत के गणमान्य नागरिकों ने विधायक पठानिया के प्रति विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, भू-संरक्षण अधिकारी ऋषि, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत, सलाहकार विनय, केवीए प्रधान ओंकार, राजेंद्र वालिया, हरि सिंह, सुदर्शना, रंजना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.