Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»संयुक्त प्रयासों से ही चिट्टे जैसे नशे पर लगेगी लगाम – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    संयुक्त प्रयासों से ही चिट्टे जैसे नशे पर लगेगी लगाम – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaNovember 14, 2025
    Facebook WhatsApp
     सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 15 नवम्बर, 2025 से चिट्टा को जड़ से समाप्त करने के लिए निर्णायक मुहिम आरम्भ की जा रही है। इस मुहिम में सभी नागरिकों तथा विभागों का सहयोग अपेक्षित है।
    उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही चिट्टे जैसे नशे पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने तथा दीर्घ अवधि तक इसके सकारात्मक प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक समितियां गठित करने के निर्देश दिए।
    मनमोहन शर्मा आज यहां चिट्टे के विरूद्ध 15 नवंबर, 2025 से कार्यान्वित किए जाने वाले अभियान की तैयारियों के विषय में ज़िला स्तर के अधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस आंदोलन में ज़िला के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि इस अभियान में ज़िला के समस्त सरकारी विभाग, गैर सरकारी संस्थाएं, पंचायती राज संस्थाएं, समस्त शैक्षणिक संस्थान, स्वयं सहायता समूह, युवा वर्ग और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के अतिरिक्त पेंशनर्स संघ के सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ 15 नवम्बर, 2025 से आरम्भ होने वाला यह अभियान आगामी तीन माह तक चलेगा। यह चिट्टा के खिलाफ प्रदेश सरकार की निर्णायक लड़ाई होगी।
    चिट्टा के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ताकि ज़िला से चिट्टे का समूल नाश सुनिश्चित किया जा सका।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी उपस्थित थे। अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुडे़े।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.