Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»उपायुक्त ने इंदौरा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर बहाली कार्यों की समीक्षा की
    कांगड़ा

    उपायुक्त ने इंदौरा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर बहाली कार्यों की समीक्षा की

    By Himachal VartaNovember 15, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। उनके साथ क्षेत्र के स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन भी मौजूद रहे।
    उपायुक्त ने ढांगू–माजरा सड़क, जगत गिरी आश्रम की सड़क, तोकी पंचायत के विभिन्न प्रभावित स्थलों तथा नए बन रहे मिनी सचिवालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इंदौरा क्षेत्र हाल ही में हुई भारी बरसात और आपदा से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में से एक रहा है।
    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि अब जब आपदा का खतरा जा चुका है, तो प्राथमिकता सभी क्षतिग्रस्त स्थलों की शीघ्र बहाली पर है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर रेस्टोरेशन कार्य आवश्यक हैं, वहां अधिकांश कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं तथा कई स्थानों पर निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ होने जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि मंड क्षेत्र में इस बार आपदा से भारी नुकसान हुआ है और प्रदेश सरकार द्वारा जारी विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत मंड क्षेत्र को भी शामिल किया गया है, ताकि प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का उचित और समयबद्ध मुआवजा प्रदान किया जा सके।
    उपायुक्त ने कहा कि सभी कार्यों का ध्यानपूर्वक निरीक्षण करने, प्रगति की समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की कमी-पेशी को दूर करने के उद्देश्य से यह दौरा किया गया है, ताकि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
    इस अवसर पर एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर, एएसपी धर्मपाल चंद,एस.सी पीडब्ल्यूडी मोहिंदर धीमान,डीएसपी संजीव कुमार,तहसीलदार अमनदीप सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.