Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»एनएसआईसी ने युवाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रेरित
    मंडी

    एनएसआईसी ने युवाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रेरित

    By Himachal VartaNovember 15, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग में शुक्रवार को भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) आयोजित किया। कार्यक्रम में 130 छात्रों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की समझ बढ़ाना और रोजगार लेने के बजाय रोजगार सृजक बनने की प्रेरणा देना रहा।
    एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया ने उद्यमिता के महत्व, संभावनाओं और एक सफल उद्यमी के गुणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को सरकारी योजनाओं तथा उपलब्ध प्रशिक्षण अवसरों के बारे में तथा भारत सरकार कि रैम्प योजना, एटीआई योजना, एससी एसटी हब जैसी योजनाओं के अंतर्गत एनएसआईसी प्रशिक्षण केन्द्र पुलघराट मंडी में चल रहे निशुल्क कौशल प्रशिक्षणों के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया।
    जिला उद्योग केन्द्र मंडी के दिलीप भारद्वाज ने उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और एमएसएमई क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। सफल उद्यमी स्वर्ण आभा के संस्थापक विवेक आनंद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी उद्यम की सफलता के लिए आइडिया, कौशल, धैर्य और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण हैं।
    मैनेजमेंट विभाग के डीन पवन चांद ने बताया कि कार्यक्रम के सभी सत्र प्रतिभागियों को उद्यमशीलता की समझ और आवश्यक मूलभूत ज्ञान उपलब्ध कराने पर केंद्रित रहे। कार्यक्रम में एसपीयू के डीन एकेडमिक डॉ करण गुप्ता, डॉ बलबीर, डॉ शिवान, ऋचा ठाकुर, अमन और एनएसआईसी समन्वयक विनय कुमार उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.