Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»डाडू में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस
    हमीरपुर

    डाडू में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस

    By Himachal VartaNovember 15, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर एक नवंबर से 15 नवंबर तक मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत डाडू के अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव डाडू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया था और जनजातीय समुदाय को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया था। उनके जन्म दिवस को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
    इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के संभावित लाभार्थियों का मार्गदर्शन किया गया तथा इन योजनाओं से संबंधित औपचारिकताएं मौके पर ही पूर्ण की गई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनमें से अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
    इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय स्तर के समारोह एवं प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, विशेषकर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.