Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»सैंन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक चला 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
    मंडी

    सैंन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक चला 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

    By Himachal VartaNovember 15, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    सैन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक आयोजित 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक बागवानी विद्या प्रकाश ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।
    मुख्यतिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया और बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 33 किसान शामिल हुए, जिनमें 20 किसान हमीरपुर और 13 किसान मंडी जिला से थे।
    प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती, प्रसंस्करण और जलवायु अनुकूल खेती की नवीनतम विधियों से अवगत करवाना था।
    प्रशिक्षण के दौरान किसानों को अनार, सिट्रस फल, ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो, ब्लूबेरी और मैकाडामिया नट जैसी वाणिज्यिक फसलों की उन्नत खेती पद्धतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, फल संरक्षण, प्रसंस्करण तकनीक, क्लाइमेट स्मार्ट हॉर्टिकल्चर तथा पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट पर भी तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
    किसानों को आधुनिक बागवानी को प्रत्यक्ष रूप से समझने हेतु विभिन्न उत्कृष्टता प्राप्त बागानों और क्लस्टरों का क्षेत्रीय भ्रमण भी करवाया गया, जिससे उन्हें उन्नत तकनीकों और सफल मॉडलों का वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ।
    मुख्य अतिथि ने किसानों द्वारा दिखाई गई उत्सुकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी में नई दिशा देने और राज्य में उच्च मूल्य वाली फसलों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    समापन अवसर पर विभाग से उप निदेशक राजेश चौधरी, विषयवाद विशेषज्ञ धर्मपुर अनिल ठाकुर, विषयवाद विशेषज्ञ मंडी उषा, बागवानी विकास अधिकारी हमीरपुर ज्योति, बागवानी विस्तार अधिकारी हमीरपुर कीर्ती व विभिन्न किसान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.