Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने संगडाह में उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक ली।
    सिरमौर

    विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने संगडाह में उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक ली।

    By Himachal VartaNovember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के उप मंडल संगडाह में आज उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने की।उपाध्यक्ष ने सभी विभागो को निर्देश दिए कि गत वर्ष से लंबित रह रहे कार्य में तेजी लाई जाए तथा उन्हे शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
    उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों व शिकायत निवारण समिति की बैठक समय-समय पर आयोजित की जाएगी। यह बैठक विभाग व जनता के बीच बेहतर समन्वय व पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । उन्होंने उम्मीद जताई है कि बैठक के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सकेगा।
    विनय कुमार ने कहा कि 459.25 लाख से पालर – पीडियाधार सड़क का अपग्रेडेशन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा रामपुर-पलाऊ सड़क पर 364.13 लाख रुपए , गेहल-डीमाइना-डसाकना लिंक रोड पर 217.52 लाख तथा चाडना-खीलधार सायाधार सड़क मार्ग 275.37 लाख रुपए व्यय कर निमार्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
    उपाध्यक्ष ने रेणुका बांध परियोजना के अधिकारीयों को कहा कि वह प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आईटीआई में प्रभावित परिवारों के प्रशिक्षुओं को पुनर्वास एवं पुनरस्थापन योजना के तहत प्रायोजित करने के लिए कहा। बैठक में क्रमवार सभी विभागों द्वारा गत तीन वर्षो से अब तक के किए गए विकास कार्य व उपलब्धियों को विधान सभा उपाध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
     कल्याण विभाग द्वारा अवगत करवाया गया कि विभिन्न पैंशन योजना के अंतर्गत संगडाह तहसील में 1646 पात्र लाभार्थियो को पैंशन प्रदान की जा रही है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में गत तीन वर्ष में 24 लाभार्थियो को 36 लाख रुपए, अन्तर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 1लाख 50 हजार की राशि प्रदान की गई।
    जल शक्ति विभाग ने बताया कि संगडाह उपमंडल में 324 ग्रेविटी वाटर योजना तथा 30 उठाऊ पेयजल योजनाए पूर्ण कर ली गई है तथा 6 ग्रेविटी वाटर और 2 उठाऊ पेयजल योजना कार्य प्रगतिशील है। एसडीएम संगडाह सुनिल कायथ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सभी मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
    बैठक में बीडीओ संगडाह नेहा नेगी, बीडीसी चेयरमैन तेजेन्द्र कमल, प्रधान परिषद अध्यक्ष संगड़ाह वीरेंद्र, मित्र सिंह तोमर, समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.