Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»सहकारिता क्षेत्र में तकनीक का उपयोग बढ़ाना बेहद जरूरी- चंद्रशेखर
    मंडी

    सहकारिता क्षेत्र में तकनीक का उपयोग बढ़ाना बेहद जरूरी- चंद्रशेखर

    By Himachal VartaNovember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     उपमण्डल बल्ह के भड़याल में आज 72वां जिला स्तरीय अखिल भारतीय सहकारी समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर मुख्य अतिथि रहे, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
    विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि सहकारिता व्यवस्था समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान की सबसे मजबूत कड़ी है। सहकारी सभाओं का उद्देश्य केवल लेन-देन या व्यापार नहीं, बल्कि सामूहिक प्रगति और ग्रामीण सशक्तिकरण है। मंडी जिला की सहकारी समितियों ने अपनी पारदर्शी कार्यप्रणाली और सेवा भावना से पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई है।
    उन्होंने कहा कि समय के साथ सहकारिता क्षेत्र में तकनीक का उपयोग बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि सेवाएँ तेज, पारदर्शी और जनहितैषी बन सकें। विधायक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ अन्य समितियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। चंद्रशेखर ने आश्वस्त किया कि सरकार सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने, समितियों को संसाधन उपलब्ध करवाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
    मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सहकारिता आंदोलन की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए सहकारी बंधुओं को विभागीय नीतियों, योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत करवाया।
    इस अवसर पर सहायक पंजीयक शिवांशी सूद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि जिला अंकेक्षण अधिकारी ओम चंद वर्मा ने मंडी जिला में सहकारिता विभाग की गतिविधियों, प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी।
    समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार दी फतेहपुर सहकारी सभा, द्वितीय पुरस्कार दी पोंटा सहकारी सभा जबकि तृतीय पुरस्कार दी गाहर सहकारी सभा ने हासिल किया।
    इसके अतिरिक्त विशेष योगदान देने वाली सहकारी सभाओं को विशेष पुरस्कार से नवाज़ा गया। खंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाली समितियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
    समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिले की लगभग 600 सहकारी समितियों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.