Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित
    ऊना

    नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित

    By Himachal VartaNovember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    स्वच्छ शहर समृद्ध शहर 2.0 अभियान के अंतर्गत नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित किए। नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना, तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
    उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान नागरिकों को सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। लोगों को गीले, सूखे और हानिकारक कचरे के पृथक्करण, उनके वैज्ञानिक निस्तारण और घर-घर स्तर पर स्वच्छता अपनाने की जानकारी दी गई।
    शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के पात्रता मानदंड तथा यूनिफाइड वेब पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही सिटिज़न सेवा पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई, जिसके माध्यम से नागरिक स्ट्रीट लाइट खराब होने, कूड़ा न उठने, अवैध निर्माण, अवैध पार्किंग, संपत्ति कर निर्धारण, रास्तों एवं नालियों की सफाई, जन शौचालय की सुविधा, मृत पशुओं के निपटान तथा खुले में शौच जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
    संयुक्त आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ऊना ने कार्यालय में “समाधान सैल” का गठन किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निपटारा करवा सकते हैं। शिविरों में शिकायत निवारण फॉर्म भी वितरित किए गए, और कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
    इन शिविरों का आयोजन नगर निगम की तीन टीमों द्वारा किया गया, जिनमें सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज कौशिक, सिटी मिशन प्रबंधक सुशील गुप्ता, अभिषेक पठानिया, सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक, अर्बन प्लानर अंजू, सामुदायिक प्रबंधक बबली, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार, जिला समन्वयक मुनीश जस्सल, वालंटियर राजविंदर कौर, नगर निगम में सम्मिलित पंचायतों के सचिव, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.