Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»बांधी क्लस्टर में एचपी शिवा परियोजना के तहत रोपित किए जाएंगे जापानी फल के सात हजार पौधे, क्लस्टर का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ
    मंडी

    बांधी क्लस्टर में एचपी शिवा परियोजना के तहत रोपित किए जाएंगे जापानी फल के सात हजार पौधे, क्लस्टर का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ

    By Himachal VartaNovember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत जिला मंडी के विकास खंड सदर के बांधी गांव में विकसित किए जा रहे क्लस्टर में आज विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सोम देव शर्मा तथा उप निदेशक उद्यान, जिला मंडी डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित रहे।
    डॉ. सोम देव शर्मा ने बागवानों को फलदार पौधों की वैज्ञानिक रोपण विधि, पौधों की देखरेख, खाद एवं पोषक तत्व प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीकों तथा अंतर–फसली खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जापानी फल वर्तमान में एक अत्यंत लाभदायक फसल है, जिसकी बाजार में अच्छी मांग और दाम उपलब्ध हैं। अतः बागवान इस फसल को वैज्ञानिक पद्धति से लगाकर बेहतर उत्पादन एवं अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।
    डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि एचपी शिवा परियोजना बागवानों की आय में वृद्धि, वैज्ञानिक ढंग से बागवानी के विकास तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बागवानों को परियोजना के सभी घटकों का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
    उन्होंने बताया कि बांधी क्लस्टर में इस वर्ष दिसंबर से जनवरी माह के मध्य लगभग 10 हैक्टेयर क्षेत्र में 6000 से 7000 जापानी फल के पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के प्रथम चरण के बाद अगले वर्ष क्लस्टर के विस्तार के लिए अतिरिक्त 10 हैक्टेयर क्षेत्र को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
    स्थानीय बागवानों ने क्लस्टर के विकास कार्य को लेकर उत्साह व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह पहल क्षेत्र में बागवानी को नई दिशा देगी। जापानी फल की खेती से ग्रामीण परिवारों को स्थायी एवं संतोषजनक आय का स्रोत प्राप्त होगा।
    इस अवसर पर उद्यान विकास अधिकारी सदर डॉ. शिक्षा, उद्यान प्रसार अधिकारी, पंचायत प्रधान बांधी सहित स्थानीय बागवान एवं ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.