Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला में 16 लाख 50 हजार रुपए की राशि से निर्मित मुख्य द्वार भावानगर का लोकार्पण किया
    किन्नोर

    राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला में 16 लाख 50 हजार रुपए की राशि से निर्मित मुख्य द्वार भावानगर का लोकार्पण किया

    By Himachal VartaNovember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत सुंगरा में 16 लाख 50 हजार रुपए की राशि से बनाए गए स्वागत द्वार भावानगर का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं भी सुना और प्राप्त सभी उचित मांगों के निपटान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
    राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रयत्नशील है और उपेक्षित वर्गों के उत्थान, कल्याण व सतत् विकास के लिए निरंतरता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा यूनिवर्सल कार्टन, पुरानी पेंशन की बहाली, उपेक्षित महिलाओं के खाते में 1500 रुपए की राशि, जमीन का मालिकाना हक प्रदान करना, अंग्रेजी भाषा सहित गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने जैसे कई कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं जो प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजाति एवं दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही है। जनजातीय विकास मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू किसानों एवं बागवानों के हितैषी हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने के लिए समावेशी योजनाओं का कार्यान्वयन कर रहे हैं ताकि ग्रामीण लोगों की प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हो सके।
    ग्राम पंचायत सुंगरा के प्रधान राकेश कुमार नेगी ने राजस्व मंत्री का पंचायत पधारने पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से मंत्री महोदय को अवगत करवाया।
    इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार, तहसीलदार निचार अरुण कुमार, उपाध्यक्ष पंचायत समिति निचार हरीश नेगी, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, एस.डी.ओ प्रेम चंद शर्मा, कांग्रेस आई.टी सेल के प्रभारी मनोज नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.