Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»एडीएम मंडी की अध्यक्षता में करसोग में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित
    मंडी

    एडीएम मंडी की अध्यक्षता में करसोग में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित

    By Himachal VartaNovember 19, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   करसोग उपमंडल में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन एडीएम मंडी मदन कुमार की अध्यक्षता में करसोग में एसडीएम सभागार में किया गया। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों, विभिन परियोजनाओं और जनकल्याण से जुड़ी कार्य योजनाओं की प्रगति, वित्तीय आवश्यकताओं कि समीक्षा की गई।
    इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं व विकास कार्य शुरू किए गए है। जिनका लाभ आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लंबित विकास कार्यों को निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित करें। लंबित विकासात्मक परियोजनाओं से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय रहते पूर्ण की जाएं, ताकि बजट स्वीकृति में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आ सके।
    उन्होंने प्राकृतिक आपदा के कारण करसोग क्षेत्र में विभिन्न विभागों को हुए नुकसान का भी आंकलन किया। बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने विभागों में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।
    उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें । साथ ही, ऐसे प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें, जिनका कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया गया है।
    उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को टीम भावना और आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाना है, इसलिए सभी विभाग पूरी क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
    बैठक में एसडीएम करसोग गौरव महाजन, नायब तहसीलदार शांता शुक्ला, बीडीओ चुराग रवि कांत चौधरी, एक्सईएन जल शक्ति विभाग बुद्धि सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग अजय राज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.