Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»नशे के विरुद्ध जंग में सभी से मांगा सहयोग, छात्राओं से की स्वयं को सशक्त बनाने की अपील
    हमीरपुर

    नशे के विरुद्ध जंग में सभी से मांगा सहयोग, छात्राओं से की स्वयं को सशक्त बनाने की अपील

    By Himachal VartaNovember 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर सभी छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में कई ऐसी नई एवं दूरदर्शी योजनाएं आरंभ कर रहे हैं, जोकि सिर्फ हिमाचल प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश के किसी राज्य में भी शुरू नहीं हुई थीं। उन्होंने कहा कि पौने तीन वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री की नई योजनाओं और शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधारों के कारण ही आज शिक्षा की गुणवत्ता में हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग 21वें नंबर से ऊंची छलांग लगाते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
    सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध एक बड़ी जंग का ऐलान किया है। इस नशा विरोधी जंग को जीतने के लिए सभी लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। आम लोगों के सक्रिय सहयोग से ही नशे को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
    उन्होंने छात्राओं से सभी कुरीतियों और अत्याचारों का मुकाबला करने के लिए स्वयं को सक्षम एवं सशक्त बनाने की अपील भी की। उन्होंने समारोह में नशे की समस्या पर प्रस्तुत किए गए लघु नाटक की सराहना करते हुए अपनी ओर से 2100 रुपये और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी 5100 रुपये देने की घोषणा भी की। सुनील शर्मा बिट्टू ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।
    इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा छात्राआंें के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरीं।
    समारोह में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, राकेश वर्मा, अन्य पूर्व पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, एसएमसी के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.