Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»जिला स्तरीय युवा उत्सव एसपीयू मंडी में आयोजित
    मंडी

    जिला स्तरीय युवा उत्सव एसपीयू मंडी में आयोजित

    By Himachal VartaNovember 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी द्वारा आज एसपीयू मंडी में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए प्रतिभाओं का चयन करना रहा।
    युवा उत्सव में मंडी जिला के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिमाचली लोक नृत्य, समूह गान, पेंटिंग, चित्रकला, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता और कहानी लेखन जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उत्सव से चयनित प्रतिभागियों को अब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
    समूह नृत्य में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी प्रथम, मांडव्य कला मंच मंडी द्वितीय और आईटीआई मंडी तृतीय स्थान पर रहे। समूह गान में मांडव्य कला मंच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नोबल कॉलेज पंडोह द्वितीय और आईटीआई मंडी तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में आईटीआई मंडी की स्नेहा प्रथम, डाईट मंडी की कात्यानी द्वितीय और डाईट मंडी की देविन्द्रा तृतीय स्थान पर रहीं। कविता लेखन में करसोग की मृदुला शर्मा प्रथम, डीएवी मंडी की अनिका वर्मा द्वितीय और नोबल कॉलेज पंडोह की भानुप्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
    भाषण प्रतियोगिता में करसोग के हर्ष ठाकुर प्रथम, डिग्री कॉलेज सरकाघाट के बृजमोहन द्वितीय और नोबल कॉलेज पंडोह की हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं। कहानी लेखन में यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर की प्रितम शर्मा प्रथम, राजकीय महाविद्यालय करसोग के चेतन द्वितीय और नोबल कॉलेज पंडोह की दामिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
    मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त संगीत प्रोफेसर डॉ यादविन्दर शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की और विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ निर्मल सिंह, डॉ सुमन, डॉ बंदना, सविता, हेमराज और हंसराज शामिल रहे। विभाग से सतिन्द्र शर्मा, लोकेश शर्मा, कमलेश ठाकुर, अजय चिराग, पूर्ण नेकराम और हरीश कुमार उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.