Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»महिला सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता, क्षेत्र की महिला को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा लक्ष्य: मलेन्द्र राजन
    कांगड़ा

    महिला सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता, क्षेत्र की महिला को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा लक्ष्य: मलेन्द्र राजन

    By Himachal VartaNovember 25, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     इंदौरा के विधायक मलेन्द्र राजन ने आज विकास खंड में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें बीडीओ सुदर्शन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुनीता कटोच, विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    बैठक के दौरान विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि इंदौरा उत्सव क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त मंच बनेगा। इस उत्सव में महिलाएं अपनी कला, कौशल और उत्पादों की प्रदर्शनी लगा सकेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पाद उत्सव में बड़े पैमाने पर प्रदर्शित और बेचे जा सकेंगे, जिससे महिलाओं की आजीविका को नई दिशा मिलेगी।
    विधायक ने कहा कि मेरा लक्ष्य इंदौरा को एक आधुनिक विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है, जिसमें महिलाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।
    उन्होंने यह भी बताया कि इंदौरा क्षेत्र में बांस की प्रचुरता है, जिसका उपयोग कर महिलाएँ और स्थानीय कारीगर नवीन उत्पाद तैयार कर क्षेत्र को नई पहचान दे सकते हैं।
    विधायक मलेन्द्र राजन ने जानकारी दी कि सरकार को दमतल के पास एक बड़े पार्क के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, जहाँ स्थानीय संस्कृति, उत्पाद और हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की अधिक बिक्री सुनिश्चित हो सकेगी।
    विधायक ने क्षेत्र की महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को 1.60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
    बैठक में विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों को गति और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.