Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»मंडी के पड्डल मैदान में होगा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा
    मंडी

    मंडी के पड्डल मैदान में होगा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

    By Himachal VartaNovember 25, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समारोह के सफल आयोजन के लिए रूप-रेखा तय करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं।
    उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल पड्डल मैदान में सभी प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय व पूरी गंभीरता के साथ अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए समारोह स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को इसके लिए समय रहते प्रबंध पूरे करने को कहा।
    बैठक में समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था सहित परिवहन एवं गाड़ियों के पार्किंग स्थल चिह्नित करने व यातायात के लिए समुचित योजना तैयार करने पर भी चर्चा की गई। मंडी तथा अन्य जिलों से आने वाले लाभार्थियों के आवागमन, ठहराव एवं भोजन इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था तथा मोबाइल शौचालयों की स्थापना के लिए नगर निगम को आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करने को कहा। इनमें जल की समुचित आपूर्ति भी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार कूड़ेदान इत्यादि स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।
    समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई और सभी आगंतुकों के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने को कहा गया। उपायुक्त ने पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को इसमें आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल का समुचित प्रबंध करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व एंटी चिट्टा अभियान पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए लोक सम्पर्क विभाग तथा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को आपसी समन्वय से तैयारियां करने को कहा गया।
    बैठक में अतरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम मंडी रुपिंदर कौर, सहायक आयुक्त के.एस. पटियाल सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.