Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों हेतु सार्वजनिक सूचना
    कुल्लू

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों हेतु सार्वजनिक सूचना

    By Himachal VartaNovember 26, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    बाल विकास परियोजना आनी ने जानकारी दी बाल विकास परियोजना आनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 पद खणी, व कराना पंचायतों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 10 पद डिंगीचार, रोपा, टकरासी, कराणा-1, कराणा, पलेही, मुहान, लगोटी, कुठेड़ पंचायत में रिक्त हैं।
    इन पदों को भरने हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, बशर्ते वे संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र (Feeder area) की सामान्य निवासी हों। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार (विवाहित/अविवाहित) सभी वांछित प्रमाण-पत्रों/दस्तावेजों सहित सादे कागज पर आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी, आनी के कार्यालय में दिनांक 20 दिसंबर 2025 तक जमा कर सकती हैं। इन पदों हेतु साक्षात्कार दिनांक 24-12-2025 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से उप-मण्डलाधिकारी (ना०) आनी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
    पात्रता और शर्तें
    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु केवल महिला प्रार्थी ही पात्र होंगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से बारहवीं (10+2) उत्तीर्ण होनी चाहिए, और प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि (20-12-2025) को आयु निर्धारण हेतु माना जाएगा। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए, और आय प्रमाण-पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी मेजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान है। आरक्षित वर्गों (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग) से संबंधित अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की अनुप्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी। इसके अतिरिक्त, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, स्टेट होम इनमेट/अनाथ जैसी विशेष श्रेणियों की महिलाओं के लिए भी प्रावधान हैं, जिसके लिए उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, दिव्यांगता (यदि 40% या अधिक हो), आरक्षित वर्ग, तथा विशेष सामाजिक स्थितियों के आधार पर अंकों का विभाजन किया गया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.