Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»अवितरित धन वापसी हेतु जागरूकता शिविर 28 नवम्बर को
    मंडी

    अवितरित धन वापसी हेतु जागरूकता शिविर 28 नवम्बर को

    By Himachal VartaNovember 26, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के तहत पूरे देश में चल रहे अवितरित धन वापसी अभियान के अंतर्गत मंडी जिले में शुक्रवार, 28 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा, जिसमें लाभार्थियों को अवितरित पडी धनराशि वापस प्राप्त करने की प्रक्रिया संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक चंद्र प्रकाश ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य उन नागरिकों को सहायता प्रदान करना है जिनकी धनराशि विभिन्न बैंकों या बीमा कंपनियों में लंबे समय से अवितरित पडी हुई है। शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सत्यापन प्रणाली और संबंधित ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से बैंकों द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि पात्र नागरिकों को उनकी जमा राशि सरल, पारदर्शी और परेशानी मुक्त तरीके से प्राप्त हो सके।
    उन्होंने बताया कि 28 नवम्बर को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मोती बाजार मंडी, सरकाघाट और जोगिन्द्रनगर शाखाओं में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंडी शाखा में, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा कोटली में, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा मंडी तथा नगवाईं शाखाओं में, कैनरा बैंक द्वारा स्कूल बाजार मंडी शाखा में, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंडी शाखा में, इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा सुंदर नगर में, मंडी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा मंडी शाखा में तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा मंडी शाखा में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बैंक और बीमा कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
    अग्रणी जिला प्रबंधक ने जिला मंडी के सभी पात्र लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में पहुंचकर अपनी अवितरित धनराशि वापसी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.