Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सुक्खू सरकार पंचायतों के चुनाव टालकर संविधानिक संकट खड़ा कर रही है : विनय गुप्ता
    सिरमौर

    सुक्खू सरकार पंचायतों के चुनाव टालकर संविधानिक संकट खड़ा कर रही है : विनय गुप्ता

    By Himachal VartaNovember 27, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालकर संवैधानिक संकट खड़ा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है और  यदि समय पर चुनाव नहीं करवाए तो  पंचायत की समय सीमा समाप्त होने के बाद पंचायत के कामकाज में संवैधानिक संकट खड़ा हो जाटएगा। विनय गुप्ता ने कहा प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पिछले  तीन वर्षों के दौरान प्रदेश की जनता के साथ केवल ठगी की है और विकास के नाम पर प्रदेशवासियों को ठेंगा दिखाया है और इसी कारण अब पंचायत चुनाव में करारी हार के डर से यह सरकार चुनाव को टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस निकम्मी सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर केवल प्रदेश के सैकड़ों संस्थाओं को बंद करने का काम किया और अब जब उन्हें प्रदेश के हर वर्ग के गुस्से के कारण  पंचायत चुनाव में हार सामने दिख रही है तो चुनाव टालने का नाटक किया जा रहा है । प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि डिजास्टर एक्ट की आड़़ में प्रदेश कि विनाशकारी सरकार पंचायती राज चुनाव टालना चाहती है परंतु जब पूरे प्रदेश में बच्चे आराम से स्कूल जा रहे हैं तो फिर चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए आम लोग स्कूलों तक कैसे नहीं पहुंच सकते । उन्होंने कहा कि हार के डर से कभी यह सरकार डिजास्टर एक्ट का बहाना बनाती है और कभी यह सरकार पंचायत के पुनसीमांकन का ढोंग रचती है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह सरकार कितने दिनों तक चुनाव टालेगी आखिर कोर्ट के आदेशों के बाद भी तो सरकार को चुनाव कराने पड़ेंगे और हार का मुंह भी देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.