Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»एग्जीक्यूटिंग एजेंसियां लंबित कार्यों में लाएं तेजी, प्रत्येक योजना को समयबद्ध करें पूरा: अभिषेक जैन
    बिलासपुर

    एग्जीक्यूटिंग एजेंसियां लंबित कार्यों में लाएं तेजी, प्रत्येक योजना को समयबद्ध करें पूरा: अभिषेक जैन

    By Himachal VartaNovember 30, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   सचिव (वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम) डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार देर सायं बचत भवन बिलासपुर में डिसेंट्रलाइज्ड प्लानिंग प्रोग्राम के तहत लागू विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
    बैठक में सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने स्वीकृत विकासात्मक कार्यों की फिजिकल और फाइनेंशियल प्रोग्रेस का जायजा लिया, समय पर कार्य पूरे होने में आ रही बाधाओं की पहचान की तथा सभी योजनाओं में फंड के उपयोग की भी समीक्षा की। उन्होंने कुशल एवं परिणामोन्मुख विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सभी एग्जीक्यूटिंग एजेंसियों को लम्बित कार्यों में तेजी लाने और प्रत्येक योजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने, निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और प्लानिंग विभाग को नियमित प्रगति रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि ये योजनाएं जमीनी स्तर पर विकास को मजबूत करने और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में समुदाय को अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए परियोजनाओं का समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।
    बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.