Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»शक्ति सदन संचालन के लिए गैर सरकारी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
    बिलासपुर

    शक्ति सदन संचालन के लिए गैर सरकारी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

    By Himachal VartaDecember 1, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला में शक्ति सदन संचालन के लिए गैर सरकारी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए है।
    उन्होंने बताया कि जिला की इच्छुक पंजीकृत संस्थाएं अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित सम्बन्धित जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी या जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आगामी 31 दिसम्बर तक जमा कर सकते है।
    उपायुक्त ने बताया कि शक्ति सदन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आश्रय, परामर्श, पुनर्वास तथा अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाना है। जिनके संचालन के लिए ऐसी संस्थाओं का चयन किया जाएगा, जिसके पास समाज सेवा क्षेत्र में कार्य अनुभव, आवश्यक संसाधन एवं सेवा प्रदाय क्षमता उपलब्ध हो।
    उन्होंने बताया कि गैर सरकारी संगठन का नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है तथा पंजीकरण का सत्यापन राज्य क्षेत्र के प्रशासनिक सचिव द्वारा किया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही बताया कि यदि गैर सरकारी संगठनों द्वारा विदेशी अंशदान प्राप्त किया गया है या प्राप्त करने का प्रस्ताव विचाराधीन है तो संस्था को विदेशी (विनियमन) अधिनियम, 2010 के प्रावधानों की अनुपालना करना अनिवार्य होगा तथा संस्था यह सुनिश्चित करेगी कि समान उद्देश्य के लिए किसी अन्य सरकारी स्त्रोत से प्राप्त अनुदान, धनराशि की पूर्णावृति न हो।
    उन्होंने बताया कि इस बारे अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय स्थित कल्याण भवन में किसी भी कार्य दिवस को संपर्क किया जा सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.