Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।
    कांगड़ा

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।

    By Himachal VartaDecember 1, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   आज के युवाओं को संसदीय कार्य प्रणाली का ज्ञान जरूरीः कुलदीप पठानिया । धर्मशाला आज दिनाँक 01 दिसम्बर, 2025 को अपराह्न 1:45 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल, ब्लॉक भटियात के छात्र छात्राओं ने तपोवन विधानसभा में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात
    की। गौरतलब है कि ये स्कूली बच्चे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के
    निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र – छात्राओं को सदन में आज होने वाली कार्यवाही तथा देश की लोकतान्त्रिक प्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर छात्रों से संवाद करते हुए पठानियां ने कहा कि विधान सभा तथा लोक सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर हैं जहाँ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है, विपक्ष सरकार से प्रश्न पूछता है तथा सत्तापक्ष को उसका जवाब देना होता है। पठानिया ने कहा कि युवाओं को सदन की कार्यवाही देखने के पश्चात इसके महत्व को समझना चाहिए। लोकतान्त्रिक व्यवस्था क्या है तथा किस तरह उनके जनप्रतिनिधि
    सदन के अन्दर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकासात्मक विषयों को उठाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को संसदीय प्रणाली का ज्ञान होना जरूरी है ताकि वे लोकतंत्र के सही में प्रहरी बन सकें। पठानिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि प्रश्नों के माध्यम से तथा सदन में अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को नियमों की परिधि में रहकर उस पर सार्थक चर्चा का प्रयास करते हैं ताकि उन जटिल समस्याओं का चर्चा के माध्यम से हल निकल सके। इस
    अवसर पर पठानियां ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ आज होने वाली कार्यवाही, संसदीय
    प्रणाली तथा सत्र संचालन सम्बन्धी जानकारी सांझा करते हुए सभी छात्रों को उनके
    उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.