Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»पेंशनधारकों से समय पर ई-केवाईसी पूरा करने की अपील, पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग का आग्रह
    मंडी

    पेंशनधारकों से समय पर ई-केवाईसी पूरा करने की अपील, पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग का आग्रह

    By Himachal VartaDecember 1, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   तहसील कल्याण अधिकारी (सदर) चंदन गुलेरिया ने आज यहां बताया कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए ई-केवाईसी (आधार–पेंशन लिंकिंग प्रक्रिया) अब अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से अनुरोध किया है कि वे 15 दिसंबर, 2025 से पूर्व अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कर लें। निर्धारित तिथि के बाद जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी, जिससे लाभार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
    उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है तथा लाभार्थी अपने निकटतम आँगनवाड़ी केंद्र में आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण प्रस्तुत कर कार्य दिवसों में आसानी से ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। विभागीय अभिलेखों में पाया गया है कि कुछ पंचायतों में अभी भी बहुत कम पेंशनधारकों ने ई-केवाईसी पूरी की है। अतः सभी पेंशनधारकों से अनुरोध है कि वे समय पर ई-केवाईसी करवाएँ और अपनी पेंशन को निर्बाध रूप से जारी रखने में सहयोग दें।
    उन्होंने पेंशनधारकों से निवेदन किया है कि वे इस प्रक्रिया को अत्यंत गंभीरता से लें, क्योंकि ई-केवाईसी पूरा न होने पर विभाग पेंशन जारी करने में असमर्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सरकारी प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य पेंशनधारकों को सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध पेंशन उपलब्ध करवाना है। विभाग किसी भी पेंशनधारक की पेंशन रुकने की स्थिति नहीं चाहता, परंतु बिना ई-केवाईसी के भुगतान करना नियमानुसार संभव नहीं है।
    साथ ही उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक पेंशनधारकों को सूचित करें, उन्हें प्रक्रिया समझाएँ और ई-केवाईसी करवाने में हर संभव सहायता प्रदान करें, ताकि किसी भी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.