मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने मण्डी में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन के लिए उपमण्डल सरकाघाट के लाभार्थियों एवं उनकी परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी लाभार्थियों के परिवहन की समुचित और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने कहा कि 11 दिसंबर, 2025 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। इस उपलक्ष्य में मंडी में आयोजित हो रहे जन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री आगामी दो वर्षों में आत्मनिर्भर हिमाचल के विज़न को साझा करेंगे।
बैठक में विभागाध्यक्षों के साथ सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। लाभार्थियों को विशेष राहत पैकेज 2025 वितरित किए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एसडीएम को अपने-अपने विभागों द्वारा प्रदान किए जा रहे लाभों और योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके तहसीलदार सरकाघाट, नायब तहसीलदार भदरोता, नायब तहसीलदार ढलवान, नायब तहसीलदार बल्द्वाड़ा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट, वन परिक्षेत्र अधिकारी सरकाघाट, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास अधिकारी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
