Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में अब मात्र 10 रुपये में आधा घंटा पार्किंग सुविधा
    ऊना

    ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में अब मात्र 10 रुपये में आधा घंटा पार्किंग सुविधा

    By Himachal VartaDecember 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   ऊना नगर निगम ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने सभी पार्किंग स्थलों में पार्किंग अवधि बढ़ा दी है। अब मात्र 10 रुपये में आधा घंटा पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने दी।
    बता दें, शहर के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त जतिन लाल से मिलकर पहले निर्धारित 10 रुपये में 20 मिनट पार्किंग अवधि को बढ़ाकर आधा घंटा करने का आग्रह किया था। डीसी ने जन-आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए थे।
    उपायुक्त ने निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम ने पार्किंग समयावधि में इजाफा किया है।
    आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नगर निगम की यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो थोड़े समय के लिए शहर आते हैं और त्वरित व सुलभ पार्किंग सुविधा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ निगम की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। लोगों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील भी की।
    गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में ऊना शहर में अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर भीड़भाड़ को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन अधिसूचित किए थे। नगर निगम द्वारा पार्किंग अवधि बढ़ाने का यह निर्णय प्रशासन के इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.