Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में सरदार पटेल के योगदान को किया याद
    किन्नोर

    जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में सरदार पटेल के योगदान को किया याद

    By Himachal VartaDecember 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   जिला युवा कार्यालय किन्नौर द्वारा आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वर्ष पर सरदार 150 यूनिटी मार्च का सफल आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त डॉ. ओ. पी. यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरदार वल्लभभाई पटेल जी को श्रद्धांजलि देकर की गई।
    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पदयात्रा रहा, जिससे मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा सभी विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर से हॉस्पिटल मोड़ तक जाकर और वापस विद्यालय आ कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
    सहायक आयुक्त किन्नौर ने बताय कि सरदार पटेल ऐसे महानायक थे जिन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत को एकसूत्र में पिरोया। उन्होनें बताया कि उनकी दूरगामी सोच से 562 रियासतों के विलय से आधुनिक भारत की नीवं रखी गई और भावी पीढी उनकी सदैव ऋणी रहेगी।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ डॉ उत्तम चंद चौहान ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
    जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य शंकुतला देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य संजीव राणा, औधोगिक प्रक्षिक्षण संस्थान रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य अमरीन्द्र नेगी सहित अध्यापकगण व गैर शिक्षक उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.