Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»डीसी-एसपी ने टाहलीवाल में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया
    ऊना

    डीसी-एसपी ने टाहलीवाल में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

    By Himachal VartaDecember 3, 2025
    Facebook WhatsApp
     ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    जिलाधीश जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने टाहलीवाल नगर पंचायत क्षेत्र का दौरा कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र और मुख्य बाजार का दौरा कर स्थिति का मूल्यांकन किया। मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम विशाल शर्मा, नगर पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद, उपप्रधान गुरनाम सिंह और अन्य सदस्य तथा स्थानीय व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
    जतिन लाल ने अधिकारियों को मुख्य बाजार में सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार में पार्किंग और रेडी फड़ी के लिए उचित स्थान निर्धारित करने कहा। साथ ही, लोगों की सुविधा के लिए मुख्य बाजार में एक हिस्से को ‘नो पार्किंग-नो वेंडिंग जोन’ के रूप में चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बसों के ठहराव के लिए समय और स्थान तय करने को कहा, ताकि यातायात जाम की समस्या न उत्पन्न हो।
    डीसी जतिन लाल ने लोगों से भी सहयोग की अपील की, ताकि बाजारों को तंगी रहित और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
    पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि जिले के पंजाब सीमा से सटे क्षेत्रों में आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और ट्रैफिक नियंत्रण पर भी फोकस किया जा रहा है।
    स्थानीय दुकानदारों ने यातायात और सुरक्षा से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन्हें डीसी ने गौर से सुना और जायज मामलों में सहयोग का आश्वासन दिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.