Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»ड्रग्स तस्करी में पकड़े जाने वाले सरकारी कर्मचारी होंगे तत्काल बर्खास्त : अपूर्व देवगन
    मंडी

    ड्रग्स तस्करी में पकड़े जाने वाले सरकारी कर्मचारी होंगे तत्काल बर्खास्त : अपूर्व देवगन

    By Himachal VartaDecember 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला प्रशासन ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर बेहद सख्ती से कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी ड्रग्स से जुड़ी किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाया गया है या उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज है, तो ऐसे कर्मचारी को तत्काल सेवा से हटाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यह नीति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे नशा उन्मूलन अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सरकारी तंत्र को पूरी तरह स्वच्छ और जवाबदेह बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
    उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें उन विभागों के जिला प्रमुखों ने भाग लिया जिनके कर्मचारियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज है या ड्रग्स से जुड़े मामलों में संलिप्तता पाई गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इन कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए, ताकि शेष मामलों में बरखास्तगी शीघ्र सुनिश्चित हो सके।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला में जो सरकारी कर्मचारी ड्रग्स से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं या जिनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें से दो कर्मचारियों को सेवा से बरखास्त किया जा चुका है।
    उपायुक्त ने कहा कि नशारोधी अभियान में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा और जिले में ड्रग्स के प्रसार को रोकने के लिए कठोरतम कदम लगातार जारी रहेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.