Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»उपायुक्त किन्नौर ने दिव्यांगजनो को किया सम्मानित
    किन्नोर

    उपायुक्त किन्नौर ने दिव्यांगजनो को किया सम्मानित

    By Himachal VartaDecember 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा जिला के रिकांग पियो स्थित बचत भवन में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की।
    उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम लोगों को राष्ट्र व समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम को बसों में भी निशुल्क सफर का प्रावधान किया गया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया की दिव्यांगजनों को हर संभव सहायता प्रदान करें।
    उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजनों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिव्यांगजनों ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जिससे वह सक्षम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं में दिव्यांगजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपनी मांगों व समस्याओं को उठाएं।
    अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की, जिसका मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की लत से ग्रस्त युवाओं व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक करना था।
    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी ने विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।
    इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर जिला चिकित्सा विभाग एवं जिला आयुष विभाग किन्नौर द्वारा विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
    इस दौरान जिला किन्नौर दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र नेगी ने मुख्य अतिथि को दिव्यांगजनो की समस्याओं से अवगत करवाया व इस संदर्भ में उपायुक्त किन्नौर को मांग पत्र सौंपा।
    इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक व बच्चों द्वारा योग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले दिव्यांगजनों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।
    इस असवर पर एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा सुभद्रा नेगी, जिला कार्यक्रम कार्यालय के अधीक्षक संजोक सिंह मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.