Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»जिला बिलासपुर में बेसहारा पशुओं और कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी
    बिलासपुर

    जिला बिलासपुर में बेसहारा पशुओं और कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी

    By Himachal VartaDecember 4, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   जिला बिलासपुर में बढ़ती बेसहारा पशुओं और कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण स्थापित करने और व्यापक समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने को लेकर आज उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के सभी शहरी निकायों के अधिकारियों सहित पशुपालन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जिला के शहरी निकायों और फोरलेन क्षेत्र में बेसहारा पशुओं तथा कुत्तों की बढ़ती संख्या जनसुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
    उपायुक्त ने बिलासपुर शहर में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए और कहा कि इस केंद्र के माध्यम से कुत्तों की आबादी को वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित होने से बेसहारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण होने के साथ-साथ मनुष्य और जानवरों के बीच होने वाले संघर्ष में कमी आएगी तथा रेबीज समेत अन्य बीमारियों के प्रसार को रोकने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक धनराशि जिला प्रशासन वहन करेगा।
    उपायुक्त ने पशुपालन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बिलासपुर एवं घुमारवीं शहरी और फोरलेन क्षेत्र में सभी बेसहारा पशुओं को चिन्हित कर उन्हें काऊ सेंचुरी नालागढ़ भेजने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में संचालित गौ सदन अपनी क्षमता से अधिक पशु संभाल रहे हैं, जिसके चलते प्रबंधन में कठिनाई आ रही है और इसे देखते हुए समस्या के समाधान पर प्राथमिकता के साथ कार्य होना आवश्यक है।
    उपायुक्त ने कहा कि गाबर कंपनी के सहयोग से बलोह में एक नया गौ सदन विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं जैसे बिजली और पानी उपलब्ध करवाया जा चुका है। इस गौसदन के शीघ्र संचालित हो जाने पर जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
    उपायुक्त ने सभी शहरी निकायों और पशुपालन विभाग को बेसहारा कुत्तों के नियमित टीकाकरण अभियान को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल बेसहारा पशुओं को हटाना नहीं बल्कि मानवीय और व्यवस्थित तरीके से समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
    बेसहारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के लिए बिलासपुर शहर में नोडल अधिकारी के रूप में अजय कुमार को नियुक्त किया गया है। नागरिक इस संबंध में शिकायत या सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 94180 35285 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.