Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हर बच्चा पांच बच्चों को नशे से दूर रहने लिए करेगा जागरूक – उपायुक्त
    शिमला

    हर बच्चा पांच बच्चों को नशे से दूर रहने लिए करेगा जागरूक – उपायुक्त

    By Himachal VartaDecember 4, 2025
    Facebook WhatsApp
     शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   सुन्नी डिग्री कॉलेज में वीरवार को प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    इस दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अगर स्वस्थ नहीं होगी तो समाज के लिए अच्छा नहीं है। नशे के कारण युवा पीढ़ी का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। हिमाचल में चिट्टे के मामलों में पीछे एक दशक में काफी तीव्रता दर्ज की गई है। जिला शिमला में इसके खिलाफ पुलिस ने ‘मिशन भरोसा’ भी लांच किया है जिसके तहत बड़े-बड़े अंतर्राज्यीय चिट्टे तस्करों को सलाखों के पीछे तक पहुंचाया गया है।
    उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों के प्रति अपनी ऊर्जा को लगनी चाहिए। नशे को अपने जीवन का हिस्सा न बनने दें। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना प्रशासन के ध्यान में लाएं। अब तो प्रदेश सरकार ने चिट्टे के खिलाफ सूचना देने के लिए इनाम राशि की घोषणा भी की है। प्रदेश सरकार चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए दृढ़ संकल्प लिए हुए कार्य कर रही है। सरकार ने प्रदेश में नशे के विरुद्ध कानूनों को सख्त किया है। नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा रहा है और कई अवैध संपत्तियों को तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में हर वर्ग जुड़ रहा है। इस कड़ी में जिला प्रशासन के अधिकारी स्कूल और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे है।
    उपायुक्त ने कहा कि हर बच्चा और युवा अपने आसपास के पांच बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगा। चिट्टे से खुद भी दूर रहना है और अपने आसपास के बच्चों को भी दूर रखना है। किसी के लालच में आकर चिट्टे की डोज न लें। बच्चे अपने जीवन के शिल्पकार स्वयं है। इसलिए अपने जीवन को समाज और राष्ट्र हित के तौर पर निर्मित करें।
    एसपी बोले “नशा दुर्गति का है कारण “
    पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जीवन हमेशा ही चुनौतियों भरा रहा है। हर मां बाप के बच्चों के बड़े-बड़े सपने होते हैं। इन सपनों की पूर्ति के लिए मां बाप खूब मेहनत करते हैं लेकिन दुख तब होता है जब बच्चे गलत राह पर चल पड़े और अपना भविष्य अंधकारमय कर लें। बच्चों को अपने मां बाप को कतई दुख नहीं देना चाहिए। बच्चे मां बाप को किसी भी प्रकार की चिंता का कारण नहीं बनने चाहिए। नशे के कारण मां बाप अपने बच्चों को लेकर काफी परेशान है।
    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में युवा पीढ़ी पूरी तरह से इस पर निर्भर रहते है। सोशल मीडिया पर मौजूद हर सूचना सही नहीं होती है। सोशल मीडिया का मानसिक और शारीरिक प्रभाव पड़ रहा है।
    उन्होंने कहा कि नशे का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। नशे के आदी व्यक्ति का कभी विकास नहीं होता है और समाज में भी उनकी प्रतिष्ठा में कोई इजाफा नहीं होता है। नशा दुर्गति का कारण है। नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को संकल्पित रहना चाहिए। नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए हमें अपनी भूमिका निभानी है।
    नशे की पूर्ति के लिए युवा अपराध व देह व्यापार में हो रहे लिप्त
    इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि नशे की ओवरडोज के कारण युवाओं की मौत के मामले आए दिन बढ़ रहे है। नशे की पूर्ति के लिए युवा अपराध व देह व्यापार में लिप्त हो रहे है।
    इस मौके पर एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, कॉलेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र, कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.