Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स, युवा पीढ़ी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने एवं नशे से दूर रखने का प्रयास : उपायुक्त
    कुल्लू

    जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स, युवा पीढ़ी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने एवं नशे से दूर रखने का प्रयास : उपायुक्त

    By Himachal VartaDecember 5, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में शुक्रवार को जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
    उपायुक्त ने जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स को बढ़ाने तथा इनकी कार्यप्रणाली को लेकर सभी के बहुमूल्य सुझाव लिए तथा इसके आधार पर आगे की कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने को कहा।
    बैठक में उपायुक्त ने रेडक्रॉस के माध्यम से युवा पीढ़ी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने एवं नशे से दूर रखने का प्रयास, मानव सेवा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।
    उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स का गठन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को इससे जोड़ा जा सके। इससे न केवल उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है, बल्कि वे आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और मानवीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति भी जागरूक होते हैं।
    उन्होंने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिटों का गठन प्रकिया को अधिक प्रभावी रूप से करने की आवश्यकता है और इसके लिये सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। उपायुक्त ने जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस सब-कमेटी का एक पोर्टल बनाने का सुझाव दिया, जिससे इसकी सारी गतिविधियों को शामिल किया जा सके।
    बैठक में ज़िला स्तर पर बुक बैंक और जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिटों यूनिट की रैंकिंग के आधार पर पुरस्कार प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा की गई।
    बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिला कुल्लू में कुल 64 जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स कार्यरत हैं, जो विद्यालयों और महाविद्यालयों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
    बैठक में जिला के अन्य विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी जूनियर रेड क्रॉस/यूथ रेड क्रॉस यूनिट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना पर भी चर्चा की गई जिसमें यूनिट गठन इनके लिए ऑरिएंटेशन कार्यक्रम में परामर्शदाताओं के लिए रेडक्रॉस के सिद्धांत, दिशा-निर्देशों का पालन, वित्तीय प्रबंधन, रिपोर्टिंग, व फीडबैक पर आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिल

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.