Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»प्रतिस्पर्धा के दौर में सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट प्लानिंग भी जरूरी: राहुल कुमार
    बिलासपुर

    प्रतिस्पर्धा के दौर में सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट प्लानिंग भी जरूरी: राहुल कुमार

    By Himachal VartaDecember 5, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   युवाओं को सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा आज बिलासपुर कॉलेज में सिविलस्टैप इंस्टीट्यूशन चंडीगढ़ के सहयोग से करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक और मुख्य पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
    इस मौके पर बोलते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल कड़ी मेहनत पर्याप्त नहीं है, बल्कि सूझबूझ, समय प्रबंधन और स्मार्ट प्लानिंग सफलता की अहम कुंजी है। उन्होंने कहा कि देशभर में हर वर्ष लगभग एक करोड़ विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाएं देते हैं, लेकिन इनमें से मात्र पांच से सात प्रतिशत उम्मीदवार ही अंतिम चयन तक पहुंच पाते हैं।
    उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन छह से आठ घंटे नियमित अध्ययन करने, साप्ताहिक मॉक टेस्ट देने, पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करने और आत्म-मूल्यांकन को अध्ययन रणनीति का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस युग में संसाधनों की कमी नहीं है, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य, सही दिशा और निरंतर अभ्यास सफलता सुनिश्चित करते हैं।
    उपायुक्त ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता को सीखने का अवसर मानें और बिना निर्धारित लक्ष्य के तैयारी कभी परिणाम नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि सही समय पर लिया गया सही निर्णय भविष्य की दिशा और गति दोनों तय करता है।
    वर्कशॉप के दौरान सिविल स्टेप इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय जोशी ने यूपीएससी, एचएएस, एलाइड सेवाओं, बैंकिंग, पुलिस भर्ती, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर परीक्षा पैटर्न, विषय चयन, उत्तर लेखन, अध्ययन तकनीक और रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संस्था के सफल अभ्यर्थियों के उदाहरण साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
    प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से हिमाचल जनरल नॉलेज की पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एस. कटवाल ने जिला प्रशासन और सिविल स्टेप इंस्टीट्यूट को युवाओं के लिए इस सार्थक और प्रभावी पहल के लिए आभार जताया।
    इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रेमजीत, कॉलेज एडवाइजरी सदस्य रीता शर्मा, करियर काउंसलिंग कन्वीनर नम्रता पाठानिया, एनसीसी एएनओ डॉ. जय चंद, रोवर एंड रेंजर ऑफिसर डॉ. रजनी, आरआरसी कन्वीनर डॉ. सोनिया राठौर, एनएसएस अधिकारी प्रो. अनुश्रिया, डॉ. अजीत, प्रो. अश्विनी चंदेल और रितुराज भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.