Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»लगातार जारी है प्रशासन की बाजारों में व्यवस्था सुधार की कवायद, डीसी ने मैहतपुर बाजार का किया दौरा
    ऊना

    लगातार जारी है प्रशासन की बाजारों में व्यवस्था सुधार की कवायद, डीसी ने मैहतपुर बाजार का किया दौरा

    By Himachal VartaDecember 5, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   ऊना जिले के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण और सुव्यवस्था स्थापित करने की जिला प्रशासन की कवायद लगातार जारी है। इन्हीं प्रयासों के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मैहतपुर बाजार का दौरा किया। उन्होंने मैहतपुर के मुख्य बाजार से लेकर पीएचसी बसदेहदा तक क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया और मेहतपुर बैरियर से इंडस्ट्रियल एरिया तक प्रस्तावित नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन के लिए संभावित स्थलों का भी जायजा लिया।
    उल्लेखनीय है कि यह व्यवस्था पहले ही ऊना शहर और बंगाणा मुख्य बाजार में लागू की जा चुकी है। इसे जिले के अन्य मुख्य बाजारों में भी लागू किया जाएगा, ताकि लोगों को सुविधा मिले और बेढंगी पार्किंग, अतिक्रमण और अव्यवस्था से निजात मिल सके।
    पंजीकृत रेहड़ी–फड़ी विक्रेताओं को ही मिलेगी अनुमति, निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे व्यवसाय
    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मैहतपुर बाजार में केवल पंजीकृत रेहड़ी–फड़ी विक्रेताओं को ही निर्धारित स्थानों पर व्यवसाय करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि मैहतपुर सब्ज़ी मंडी को सामुदायिक भवन के पास स्थानांतरित किया गया और पुरानी मंडी स्थल को पार्किंग ज़ोन में बदल दिया गया है।
    उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पैदल यात्रियों की सुविधा, अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने आम जनता और विक्रेताओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि जिले में एक स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
    निरीक्षण के दौरान नगर परिषद मैहतपुर–बसदेहदा के जूनियर इंजीनियर प्रभास शर्मा, वर्क सुपरवाइज़र दिनेश कुमार, पुलिस अधिकारी और स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.