Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सड़क सुरक्षा क्लब ने जागरूक किए वाहन चालक
    सिरमौर

    सड़क सुरक्षा क्लब ने जागरूक किए वाहन चालक

    By Himachal VartaDecember 11, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय महाविद्यालय पझौता में वीरवार  को सड़क सुरक्षा क्लब  के तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर से लेकर श्लेच कैंची तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई ।रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शिवानी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का हृदय पूर्वक पालन करने की अपील की। रैली सड़क सुरक्षा जागरूकता नारों से पूरे क्षेत्र को उद्घोषित करती हुई श्लेच कैंची में एकत्र हुई। वहां रैली को बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुंजन शर्मा ने संबोधित किया ।अपने संबोधन में गुंजन ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों, पास से गुजरते वाहन चालकों तथा अन्य उपस्थित सामान्य जनों को सड़क दुर्घटनाओं की भयानक वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।साथ ही गुंजन शर्मा ने यातायात नियमों के उल्लंघन तथा दुर्घटनाओं की आवृत्ति के अंतर संबंध को उल्लेखित करते हुए समाज पर दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों तथा नुकसानों से सभी को अवगत करवाया। उद्बोधन के उपरांत विद्यार्थियों ने गुजर रहे वाहन  चालकों को पत्रक वितरित करके यातायात नियमों की अनुपालना हेतु जागरूक किया। रैली वापस महाविद्यालय परिसर पहुंचकर एकत्र हुई ।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शिवानी शर्मा ने सड़क सुरक्षा क्लब को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस अवसर पर समस्त शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ उपस्थित रहा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.