Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन के रूट में आंशिक बदलाव
    हमीरपुर

    चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन के रूट में आंशिक बदलाव

    By Himachal VartaDecember 12, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के रूट में आंशिक बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मैगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरता हुआ दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त होगा।
    उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके दोनों मैदानों तथा मैगा वॉकथॉन के रूट पर सभी आवश्यक प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की।
    उन्होंने बताया कि इस मैगा वॉकथॉन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों विद्यार्थी और अन्य लोग भाग लेंगे। वे 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे से ब्वायज स्कूल के मैदान में पहुंचने शुरू हो जाएंगे, जहां पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं मनोरंजन करेंगे। मैदान के सभी गेटों पर पानी का पर्याप्त प्रबंध किया जाएगा। मैदान में एंबुलेंस और शौचालय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए पुलिस, अन्य संबंधित विभागों और नगर निगम के अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
    मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही प्रतिभागियों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाएगी और पैदल मार्च शुरू हो जाएगा। गांधी चौक और भोटा चौक पर हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा होमगार्ड्स के बैंड प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन करेंगे। सभी प्रतिभागियों के पुलिस मैदान में पहुंचने पर मुख्यमंत्री उन्हें अपना संदेश देंगे।
    बैठक के बाद उपायुक्त ने स्कूल के मैदान और पुलिस मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस मैदान में भी पेयजल, शौचालय, एंबुलेंस, रिफ्रेशमेंट और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
    इस अवसर पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.