Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में माॅक ड्रिल का आयोजन विभिन्न एजेंसियों सहित एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने लिया भाग
    कांगड़ा

    टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में माॅक ड्रिल का आयोजन विभिन्न एजेंसियों सहित एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने लिया भाग

    By Himachal VartaDecember 12, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह टी-20 मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेना जाना है। इसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य अतिथि भी इस दौरान धर्मशाला का दौरा करेंगे।
    इसी संभावित भीड़ और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आगजनी एवं भगदड़ की स्थिति पर आधारित एक व्यापक माॅक ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
    माॅक ड्रिल में सभी संबद्ध विभागों एवं एजेंसियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। माॅक ड्रिल में फायर सर्विस विभाग, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, जिला पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं एम्बुलेंस सेवाएं, अन्य सहायक एजेंसियां शामिल हुईं। इसके साथ ही स्कूलों, काॅलेजों के एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने भी माॅक ड्रिल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभागियों ने स्टेडियम में आग लगने की स्थिति, घायल व्यक्तियों की निकासी, भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार, और स्टेडियम के विभिन्न द्वारों से सुरक्षित निकास प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।
    माॅक ड्रिल के दौरान टीमों के बीच समन्वय, प्रतिक्रिया क्षमता, संसाधनों के त्वरित उपयोग एवं वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की तत्परता का सफल प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की गई ताकि मैच के दौरान किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.