बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-2 रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसम्बर को बिजली की लाइनों की आवश्यक मुरम्मत के चलते बिलासपुर शहर के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र आईटीआई चौक तथा औद्योगिक क्षेत्र तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
