नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-आज़ादी के बाद नाहन शहर को मिलने जा रहा है वैकल्पिक बाईपास, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू
विधायक अजय सोलंकी ने स्वीकृत करवाया 12 करोड़36 लाख का बजट, गिफ्ट डीड की अड़चन भी हुई दूर
दशकों से नाहन विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक मुद्दा रहा बनोग-धारक्यारी मार्ग अब वैकल्पिक बाईपास के रूप में बनने जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग के बनने में जहां पहले आर्मी-सिविलियन विवाद दशकों तक बना रहा, वहीं तमाम क्लीयरेंस के बाद जाम्बल का बाग सिंम्बलवाला में करीब 9 गिफ्ट डीड के चलते निर्माण कार्य बाधित हो गया था।//
विधायक अजय सोलंकी मुख्यमंत्री से इस धारक्यारी रोड के लिए एक-दो वर्ष पूर्व ही पक्की सड़क बनाने के लिए बजट स्वीकृत करवा चुके थे। बावजूद इसके जाबल का बाग से आगे कांशीवाला तक की कनेक्टिविटी में करीब 9 गिफ्ट डीड न होने के चलते निर्माण कार्य नहीं हो पाया था।
बीते शनिवार को विधायक स्वयं सिंम्बलवाला गांव में संबंधित भूमि स्वामियों से मिले और गिफ्ट डीड से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सफल रहे। इसके साथ ही अन्य विभागीय औपचारिकताएँ भी लगभग पूरी करवा दी गई हैं
लोक निर्माण विभाग अब इस वैकल्पिक बाईपास के लिए टेंडर आमंत्रित करने जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले पांच-छह दिनों के भीतर इस सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
बनोग से वाया जाबल का बाग होते हुए सब्जी मंडी कांशीवाला तक इस सड़क को मेटल करने के लिए 12 करोड़ 36 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। यह सड़क लगभग 8 किलोमीटर 770 मीटर लंबी होगी।
नाहन पंचायत के धानक्यारी क्षेत्र के 10-12 ग्रामीण इलाकों को अब तक पैदल चलने योग्य सड़क भी नसीब नहीं थी, जिसे यह परियोजना दूर करेगी।
