Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण पर दिया जा रहा बल राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए 94.46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
    कुल्लू

    गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण पर दिया जा रहा बल राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए 94.46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

    By Himachal VartaDecember 14, 2025
    Facebook WhatsApp
     कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र परिवर्तनकारी दौर का साक्षी बन रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा से बढ़कर बच्चों के समग्र विकास को केन्द्र में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल मील पत्थर साबित होंगे।
    प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। यह स्कूल ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के समुचित विकास के लिए सहायक साबित होंगे। वर्तमान में प्रदेश के 42 स्थलों/स्कूलों को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में चिन्हित किया गया है और इसके लिए 94.46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
    राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की परिकल्पना है कि बच्चों को भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए। इस परिकल्पना को साकार करने में यह स्कूल मील पत्थर साबित होंगे।
    प्रदेश के जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर, पालमपुर, नगरोटा-बगवां, फतेहपुर, ज्वालामुखी, शाहपुर, इंदौरा, देहरा, धर्मशाला, जिला बिलासपुर के हटवार, जिला चम्बा के भटियात, बनीखेत, किलाड़, जिला हमीरपुर के अमलैहड़, कोहडरा, करहा, चमियाणा खास, हमीरपुर, जिला कुल्लू के पिरडी मौहल, जिला किन्नौर के उरनी, रिकांगपिओ, जिला लाहौल स्पीति के केलांग, काजा, दारचा, जिला मंडी के सरकाघाट, जोगिन्द्रनगर, जिला शिमला के ठियोग, सुन्नी, सरस्वती नगर, जिला सिरमौर के सतौन, जिला ऊना के अम्ब, बंगाणा, संघनाई, बडेहरा, जिला सोलन के कल्याणपुर, ममलीग, दाड़लाघाट, कुनिहार, अर्की और कंडाघाट यह स्कूल निर्मित किए जा रहे हैं।
    जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इन स्कूलों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.