Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिरगुल जनसेवा समिति ने नारग की दृष्टिहीन महिला के परिवार की सहायता कर पेश की सेवा की मिसाल
    सिरमौर

    शिरगुल जनसेवा समिति ने नारग की दृष्टिहीन महिला के परिवार की सहायता कर पेश की सेवा की मिसाल

    By Himachal VartaDecember 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ  क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर गठित शिरगुल जनसेवा समिति समाज में “नर सेवा ही नारायण सेवा” के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए निरंतर मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। समिति ने उपमंडल पच्छाद के नारग क्षेत्र में एक अत्यंत दयनीय स्थिति से जूझ रहे परिवार की सहायता कर मानवता और करुणा की एक और मिसाल पेश की है।
    नारग क्षेत्र में एक दृष्टिहीन महिला, सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित उसके वृद्ध पति तथा उनके आठ वर्षीय बच्चे का परिवार आजीविका के किसी भी साधन के बिना कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है। वृद्ध पति को ही घर का सारा कार्यभार संभालना पड़ रहा है। परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही समिति ने त्वरित निर्णय लेते हुए नगर कोटी माता मंदिर, नारग में 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही समिति के सचिव राजेंद्र सूद ने उस आठ वर्षीय बच्चे की जीवनपर्यंत शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लेकर एक अनुकरणीय पहल की।समिति के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर नारग क्षेत्र के लगभग एक दर्जन लोगों ने समिति की सदस्यता भी ग्रहण की।समिति के फाउंडर सदस्य रविंद्र कंवर ने बताया कि शिरगुल जनसेवा समिति की स्थापना मानवता, सेवा और संवेदना के मूल्यों पर आधारित है। समिति का उद्देश्य जरूरतमंद, निराश्रित और लाचार लोगों की हरसंभव सहायता करना तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों को आर्थिक व नैतिक संबल प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी समिति द्वारा अनेक जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जा चुकी है।  इसी वर्ष मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान समिति ने एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की थी। इसके अतिरिक्त, आपदा में अपने मकान खो चुके दो परिवारों को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।वर्तमान में भी समिति द्वारा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई लोगों को मासिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। समिति के लगभग 300 सदस्य नियमित मासिक चंदे के माध्यम से योगदान दे रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।रविंद्र कंवर ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे सेवा की इस पावन मुहिम से जुड़कर जरूरतमंदों के जीवन में आशा और सहयोग का प्रकाश फैलाएं, क्योंकि सेवा ही सच्ची साधना है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.