Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»युवाओं को विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर
    बिलासपुर

    युवाओं को विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर

    By Himachal VartaDecember 15, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सुनहरे अवसर प्रदान करवा रही है। प्रदेश सरकार का उपक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसईडीसी) द्वारा डिलीवरी राइडर्स (बाइक राइडर्स) के पदों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारतीय मुद्रा में लगभग 70 हजार से 1 लाख रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 20-37 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं बुनियादी अंग्रेजी की जानकारी होना आवश्यक है।
    उन्होंने बताया कि इस दौरान हाउस हेल्पर और पिकर्स के पदों के लिए भी सीधी भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं उम्मीदवार की आयु 21-36 वर्ष रखी गई है तथा उम्मीदवार के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 1400 एडी यानी भारतीय मुद्रा में 33 हजार 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.