Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»लिंग आधारित भेदभाव को केवल शिक्षा से ही किया जा सकता पूर्णतया समाप्त – राहुल जैन
    सोलन

    लिंग आधारित भेदभाव को केवल शिक्षा से ही किया जा सकता पूर्णतया समाप्त – राहुल जैन

    By Himachal VartaDecember 15, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान एक ज़मीनी स्तर पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया गया एक राष्ट्रीय अभियान है। इसमें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राहुल जैन आज यहां राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
    राहुल जैन ने कहा कि यह अभियान समाज में लैंगिक असमानता को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं का सुरक्षित आवागमन और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे अथक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि ज़िला में महिलाएं अपने अधिकारों एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक रहें।
    उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा, महिलाएं जितनी ज्यादा शिक्षित होगी सामाजिक असमानता उतनी कम होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिला ही लैंगिक हिंसा को रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव को केवल शिक्षा से ही पूर्णतया समाप्त किया जा सकता है।
    राहुल जैन ने इस अवसर पर विश्व महिला हिंसा उन्मूलन विषय पर शपथ भी दिलाई।
    शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ. शालिनी पुरी ने स्वास्थ्य संबंधी तथा ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के उप प्रमुख एस.एल. कश्यप ने विधिक प्राधिकरण के सौजन्य से महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने बेटी है अनमोल योजना तथा बाल विवाह मुक्त अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    शिविर के दौरान स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लैंगिक अभियान के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।
    खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा लैंगिक अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने शिविर में भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.