नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रेणुकाजी नाहन मार्ग पर सोमवार की सुबहा मलगांव के समीप एक सरकारी बस व सिलेंडर से भरे कैण्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे कैण्टर पलट गया ओर गैस से भरे सिलेंडर बची रास्ते में ही बिखर गए। गनिमत रही की इस दौरान जानमाल की कोई हानि नहीं हुई और नाही यात्रियों को कोई चोटें आई लेकर सडक पर घण्टों यातायात बाधित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पडी और वाहनों की लम्बी कतारें सडक के दोनों ओर लगी रही। जिससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। दोपहर बाद भी मार्ग के ना खुलने से बडे वाहनों की आवहाजाही पुरी तरहा से ठप्प रही। यात्रियों को ट्रांसिमिशन के जरिये अपने गन्तव्य तक पहूँचना पडा। ज्ञात हुआ है कि अंधेरी से नाहन जा रही निगम की बस व नाहन की ओर से संगडाह जा रहे गैस सिलेंडर से भरे कैण्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे कैण्टर अनियंत्रित होकर सडक में पलट गया और गैस से भरे सिलेंडर भी सडक पर बिखर गए। सदर थाना नाहन के एसएचओ जीत राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छोटे वाहनों के लिए मार्ग को तत्काल खोल दिया गया है। बडे वाहनों की आवहाजाही के लिए क्रैन को मौके पर भेजा गया है।
Breakng
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
- विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
Monday, June 1
