Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»मुख्य सचिव संजय गुप्ता भी पहुंचे हमीरपुर, डीजीपी अशोक तिवारी पहले से ही मौजूद
    हमीरपुर

    मुख्य सचिव संजय गुप्ता भी पहुंचे हमीरपुर, डीजीपी अशोक तिवारी पहले से ही मौजूद

    By Himachal VartaDecember 15, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैगा वॉकथॉन के स्टार्टिंग प्वाइंट ब्वायज स्कूल के मैदान और समाप्ति स्थल दोसड़का के पुलिस मैदान तथा इसके रूट पर सोमवार को दिन भर अधिकारी और कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डटे रहे। प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने भी दोपहर बाद हमीरपुर पहुंचकर मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा की। जबकि, डीजीपी अशोक तिवारी ने दो दिन से स्वयं हमीरपुर में ही रहकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
    इस मैगा वॉकथॉन में विद्यार्थियों और युवाओं सहित लगभग दस हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान हमीरपुर शहर में यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मैगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरता हुआ दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त होगा, जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
    वॉकथॉन आरंभ होने से पहले ब्वायज स्कूल के मैदान में पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं मनोरंजन करेंगे। मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही प्रतिभागियों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाएगी और पदयात्रा शुरू हो जाएगी।
    पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा तथा सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो और मट्टनसिद्ध से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस और अन्य एमरजेंसी वाहनों को ही शहर में एंट्री की अनुमति होगी। वॉकथॉन के प्रतिभागियों को लेकर आने वाले सभी वाहनों को बहुतकनीकी कालेज बड़ू के मैदान में पार्क किया जाएगा। अणु की ओर से आने वाले ये वाहन कैप्टन मृदुल चौक पर प्रतिभागियों को उतारने के बाद बड़ू की ओर रवाना हो जाएंगे। जबकि, दोसड़का की ओर से आने वाले वाहन, प्रतिभागियों को बस स्टैंड पर उतारने के बाद बड़ू की ओर वापस चले जाएंगे। पदयात्रा जैसे ही भोटा चौक से हथली की ओर रवाना होगी तो पीछे शहर में ट्रैफिक को चरणबद्ध ढंग से खोल दिया जाएगा।
    दोसड़का के पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री के संबोधन और प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरण के बाद जैसे ही यह आयोजन समाप्त होगा तो सुजानपुर और नादौन की ओर जाने वाले प्रतिभागियों को दोसड़का चौक पर ही उनके वाहन उपलब्ध होंगे। जबकि, भोटा और भोरंज की ओर जाने वाले प्रतिभागियों के वाहन दोसड़का से आगे की ओर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
    मंगलवार सुबह दिल्ली से सीधे हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
    उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह दिल्ली से गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हैलीकॉप्टर के माध्यम से 10 बजे एनआईटी हमीरपुर के हैलीपैड पर पहुंचेंगे। एनआईटी हैलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर मैगा वॉकथॉन का शुभारंभ करेंगे तथा स्वयं इसकी अगुवाई करते हुए दोसड़का के पुलिस मैदान तक पदयात्रा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह घुमारवीं रवाना होंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.