Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»मुख्यमंत्री 17 दिसम्बर को एक दिवसीय बिलासपुर जिला प्रवास पर रहेंगे
    बिलासपुर

    मुख्यमंत्री 17 दिसम्बर को एक दिवसीय बिलासपुर जिला प्रवास पर रहेंगे

    By Himachal VartaDecember 16, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 दिसम्बर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 69 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इस बीच वह घुमारवीं में ही अखिल भारतीय पेंशनर दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
    इस बारे जानकारी देते हुए एक विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे घुमारवीं के टिक्करी हेलिपैड पहुंचेंगे तथा 6.08 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय खेल परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरान्त 10ः35 बजे घुमारवीं शहर पहुंचेगे तथा 4.82 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पुलिस थाना घुमारवीं का उद्घाटन तथा 6 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले फैमिली क्र्वाटर की आधारशिला रखेंगे।
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 10ः55 बजे घुमारवीं बस स्टैंड पहुंचेगे तथा 6.13 करोड़ रूपये की लागत से अपग्रेड होने वाली 7 किलोमीटर लंबीअमरपुर-हड़सर-डाहड-जमन-घुमारवीं सड़क की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रातः 11ः15 बजे मुख्यमंत्री सीर खड्ड पुल पहुंचेगे तथा 34.95 करोड़ रूपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबी घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास तथा 3.67 करोड़ रूपये की लागत से सीर खड्ड में निर्मित वर्षा जल संग्रहण कार्य (चेक डैम) का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11ः35 बजे बाड़ी मझेडवां में 6.80 करोड़ रूपये की लागत से सीर खड्ड के ऊपर बाड़ी मझेड़वां-डाहड-पनोल सड़क पर निर्मित होने वाले 68 मीटर जीप योग्य स्पैन पुल की आधारशिला रखेंगे।
    मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे घुमारवीं स्थित एम फाॅर यू होटल पहुंचेंगे तथा अखिल भारतीय पेंशनर दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.